Voice of news 24
20 May 2023 19:09PM
जोगिया
सिद्धार्थनगर के जोगिया ब्लाक के मजिगवा ग्राम मे लाखो रुपये की लागत से पानी टंकी का निर्माण हुआ था , निमार्ण के बाद सप्लाई शुरु हुई लेकिन जगह जगह पाइप लाइन फट गया ।

जिस से दो वर्ष से पानी सप्लाई बंद है।इस से ग्रामीणों को बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जल निगम द्वारा लाखो की लागत से बनी टंकी शोपीस बनी है जानकारी के अनुसार ग्रामीणों का कहना है कि जगह-जगह पाइप फट गए हैं जिसकी वजह से टंकी कई सालों से बंद पड़ी है आलम यह है कि ग्रामीण शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं ।

गांव में पानी की टंकी शोपीस बनकर रह गई है। दरअसल, यहां पिछले दो सालो से पानी की टंकी बंद पड़ गई है। जिसकी वजह से ग्रामीणों को पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही है, जिससे इस भीषण गर्मी में ग्रामीण बूंद-बूंद भर पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों को हो रही इस परेशानी से जिम्मेदार अधिकारियों को कोई भी परवाह नहीं है। जिससे ग्रामीणों में रोष है।













