मऊ में पुलिस और चेन स्नेचर के बीच मुठभेड़: पैर में गोली लगने से बदमाश घायल, तमंचा और बाइक बरामद

मऊ

मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और चेन स्नैचिंग के आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और चेन स्नैचिंग के आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया है।

18 अगस्त की वारदात में था वांछित

सीओ घोसी जितेंद्र सिंह के अनुसार, 18 अगस्त की सुबह नदवासराय अंडरपास के पास टहल रही महिलाओं से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन स्नैचिंग की थी। इस संबंध में घोसी थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात में शामिल बदमाश दोबारा उसी इलाके में किसी अपराध की नीयत से घूम रहे हैं।

घेराबंदी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

सूचना मिलते ही पुलिस की दो टीमों ने दोहरीघाट-घोसी मार्ग और पहाड़पुर गांव के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में कोडरा निवासी राकेश राजभर के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

अवैध असलहा और सामान बरामद

मौके से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस, नकदी, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अब फरार चल रहे उसके दूसरे साथी की तलाश में जुटी है तथा आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.