जौनपुर

जौनपुर जनपद के सिरकोनी ब्लॉक अंतर्गत कबूलपुर बाजार में उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक दुकान पर तीन पैरों वाला अनोखा मुर्गा दिखाई दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के सिरकोनी ब्लॉक अंतर्गत कबूलपुर बाजार में उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक दुकान पर तीन पैरों वाला अनोखा मुर्गा दिखाई दिया। असामान्य शारीरिक बनावट वाले इस मुर्गे को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों का तांता लग गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कबूलपुर मार्केट स्थित ‘अमन चिकन शॉप’ पर लाए गए मुर्गों के बीच लोगों की नजर तीन पैर वाले इस मुर्गे पर पड़ी। सामान्य दो पैरों के अलावा उसके शरीर के निचले हिस्से से एक तीसरा पैर भी जुड़ा हुआ था। बात हवा की तरह पूरे इलाके में फैल गई और देखते ही देखते दुकान के बाहर भारी भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के बीच यह दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। कई लोग इसे प्रकृति की दुर्लभ बनावट और कुदरत का अनोखा करिश्मा मान रहे हैं। मौके पर मौजूद लोग अपने मोबाइल कैमरों में मुर्गे की तस्वीरें और वीडियो कैद करते नजर आए।
विशेषज्ञों के अनुसार, भ्रूण के विकास के दौरान आनुवंशिक या हार्मोनल असामान्यताओं के चलते कभी-कभार जीवों में इस प्रकार के अतिरिक्त अंग विकसित हो जाते हैं। फिलहाल कबूलपुर बाजार में यह तीन पैरों वाला मुर्गा हर किसी के लिए भारी उत्सुकता का केंद्र बना हुआ है।
उत्तर प्रदेश शासन में 10 सीनियर IAS अधिकारियों के तबादले pic.twitter.com/ZhVtiRLwkd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 21, 2026












