यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: ऊर्जा और स्वास्थ्य समेत कई विभागों के मुखिया बदले, 10 सीनियर IAS अधिकारियों के तबादले

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से योगी सरकार ने रविवार देर रात बड़ा फेरबदल किया। शासन ने 7 प्रमुख सचिव और 3 अपर मुख्य सचिव (ACS) स्तर के 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से योगी सरकार ने रविवार देर रात बड़ा फेरबदल किया। शासन ने 7 प्रमुख सचिव और 3 अपर मुख्य सचिव (ACS) स्तर के 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

इस प्रशासनिक सर्जरी में ऊर्जा, स्वास्थ्य, पंचायती राज, उच्च शिक्षा, कृषि, परिवहन और पर्यावरण जैसे प्रमुख विभागों के प्रभार बदले गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव ऊर्जा और स्वास्थ्य महकमे में देखने को मिला है। लंबे समय से ऊर्जा विभाग और पावर कॉरपोरेशन की कमान संभाल रहे अपर मुख्य सचिव डॉ. आशीष कुमार गोयल को हटाकर श्रम एवं सेवायोजन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

उनकी जगह खाद्य एवं रसद विभाग के प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही रणवीर प्रसाद को यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष को अब उच्च शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। उनकी जगह वन एवं पर्यावरण विभाग की प्रमुख सचिव रहीं वी. हेकाली झिमोमी को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की कमान सौंपी गई है।

तबादला सूची और नई जिम्मेदारियां

रणवीर प्रसाद: प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग तथा अध्यक्ष UPPCL व UPPTCL।

डॉ. आशीष कुमार गोयल: अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग।

अमित कुमार घोष: अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा विभाग।

वी. हेकाली झिमोमी: प्रमुख सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा।

अमृत अभिजात: अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति व धर्मार्थ कार्य के साथ परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार।

अनिल कुमार: प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले (पूर्व पद: प्रमुख सचिव पंचायती राज)।

रविंद्र: प्रमुख सचिव, पंचायती राज विभाग (कृषि विभाग से स्थानांतरित)।

डॉ. एम.के.एस. सुंदरम: प्रमुख सचिव, कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान तथा कृषि विदेश व्यापार व निर्यात प्रोत्साहन।

महेंद्र प्रसाद अग्रवाल: प्रमुख सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (पूर्व पद: प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा)।

अमित गुप्ता: प्रमुख सचिव, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन के साथ प्राविधिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार।

सचिवालय स्तर पर हुए इस व्यापक फेरबदल को सरकारी कामकाज में गतिशीलता लाने और विभागों के प्रदर्शन को बेहतर करने की दिशा में सरकार का अहम कदम माना जा रहा है।


 Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.