फरेंदा: पंडितपुर क्षेत्र में मिला 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना अंतर्गत पंडितपुर क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है, किंतु समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना अंतर्गत पंडितपुर क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है, किंतु समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

स्थानीय नागरिकों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस आसपास के थानों और चौकियों से लापता महिलाओं का ब्योरा खंगालते हुए मृतका की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

पुलिस की अपील:
फरेंदा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इस महिला के संबंध में कोई भी जानकारी हो या उनके आस-पास से कोई महिला लापता हो, तो वे तत्काल फरेंदा थाने को सूचित करें। आपकी एक छोटी सी सूचना से किसी बिछड़े हुए परिवार को उनका सदस्य मिल सकता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.