शिवनगर डिडई

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना शिवनगर डिडई क्षेत्र अंतर्गत नदांव बगीचे के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना शिवनगर डिडई क्षेत्र अंतर्गत नदांव बगीचे के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। स्कूली बच्चों को उनके घर छोड़कर लौट रही एक स्कूल बस का अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सीधे पास की नहर में जा गिरा। गनीमत रही कि घटना के समय बस में कोई भी बच्चा या अन्य यात्री सवार नहीं था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस जामिया खदीजा तुल कुबरा निशवा, बेलगड़ा संस्थान की बताई जा रही है। चालक सभी स्कूली बच्चों को सुरक्षित उनके घरों पर छोड़ने के बाद वापस लौट रहा था। जैसे ही बस नदांव बगीचे के समीप पहुंची, तकनीकी खराबी के चलते स्टेयरिंग ने काम करना बंद कर दिया और वाहन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। हादसे में चालक को भी गंभीर चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने क्रेन मंगाकर नहर में गिरी बस को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया। खाली बस होने की वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया, जिससे स्थानीय लोगों व अभिभावकों ने राहत की सांस ली।
उत्तर प्रदेश शासन में 10 सीनियर IAS अधिकारियों के तबादले pic.twitter.com/ZhVtiRLwkd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 21, 2026












