बुलंदशहर: गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रही डीजे लदी पिकअप पलटी, बच्चे समेत तीन घायल; हाईवे पर लगा जाम

छतारी

बुलंदशहर जनपद के नेशनल हाईवे 509 पर काली नदी पुल के समीप रविवार देर शाम अनूपशहर गंगा घाट से गणेश प्रतिमा विसर्जित कर लौट रहे श्रद्धालुओं की डीजे लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के नेशनल हाईवे 509 पर काली नदी पुल के समीप रविवार देर शाम अनूपशहर गंगा घाट से गणेश प्रतिमा विसर्जित कर लौट रहे श्रद्धालुओं की डीजे लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के चलते हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया।

जानकारी के अनुसार, जनपद अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करेलिया के ग्रामीण गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए अनूपशहर गंगा घाट गए थे। विसर्जन संपन्न होने के बाद कुछ लोग डीजे लदी पिकअप में सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही वाहन छतारी क्षेत्र में एनएच 509 पर स्थित काली नदी पुल के पास पहुंचा, चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और पिकअप सड़क पर ही पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में प्रिंस (बालक), रवि और मुनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ चल रहे अन्य ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

दुर्घटनाग्रस्त पिकअप के सड़क के बीचों-बीच पलटने से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से वाहन को हटवाकर किनारे कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में किसी पक्ष से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.