बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर में जिला जज संजय सिंह का बार एसोसिएशन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह और सचिव अमित शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उपस्थित अधिवक्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर में जिला जज संजय सिंह का बार एसोसिएशन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह और सचिव अमित शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उपस्थित अधिवक्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह के पश्चात जिला जज संजय सिंह ने अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ मिलकर अनूपशहर में नवीन कोर्ट परिसर के निर्माण के लिए चिह्नित सरकारी भूमि का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित सरकारी भूमि पर पहुंचकर जमीन का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित प्रमुख अधिकारी:
एडीजे श्री नेत्र कुमार
एडीजे विनीत चौधरी
एसीजेएम निगम
सिविल जज रुचि भाटी
इस अवसर पर उपर्युक्त न्यायिक अधिकारियों के अलावा बार एसोसिएशन के तमाम सदस्य और गणमान्य अधिवक्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने नवीन कोर्ट परिसर के प्रस्ताव को लेकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
अमेठी: जनपद के पीपरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरहा पावर हाउस के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो अनियंत्रित ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। pic.twitter.com/FyxCud0zlq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 20, 2026












