जौनपुर

जौनपुर जनपद के थानागद्दी-केराकत मुख्य मार्ग पर उदयचंदपुर क्षेत्र में सड़क के बीचों-बीच बना गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के थानागद्दी-केराकत मुख्य मार्ग पर उदयचंदपुर क्षेत्र में सड़क के बीचों-बीच बना गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। व्यस्ततम मार्ग होने के बावजूद लंबे समय से सड़क की सुध नहीं ली गई है, जिससे कभी भी कोई बड़ा सड़क हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग से चौबीसों घंटे दोपहिया, चारपहिया और भारी कमर्शियल वाहनों का आवागमन रहता है। सड़क के बीच बना गहरा गड्ढा विशेष रूप से रात के अंधेरे में दिखाई नहीं देता, जिससे अचानक ब्रेक लगाने या गड्ढे से बचने के चक्कर में सामने से आ रहे वाहनों से सीधी टक्कर का खतरा बना रहता है।
बारिश के दिनों में स्थिति और भी विकट हो जाती है; गड्ढे में जलभराव होने के कारण चालकों को उसकी गहराई का अंदाजा नहीं मिल पाता और दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और संबंधित लोक निर्माण विभाग को कई बार अवगत कराने के बाद भी अब तक गड्ढे की मरम्मत नहीं कराई गई है। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत कराकर गड्ढों को नहीं भरा गया, तो स्थिति और भयावह हो सकती है।इनसेट अकबरपुर से दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़कें जर्जर, छात्र और किसान बेहालकेराकत।
अकबरपुर मुख्य मार्ग से डेढुवाना, डेहरी, सूरतपुर और पेसारा को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़कें भी कई स्थानों पर टूटकर पूरी तरह बदहाल हो चुकी हैं। यह मार्ग डेहरी, सरावां, तरियारी, परमानंदपुर, झमका, सूरतपुर, पेसारा और पलिया समेत दर्जनों गांवों की लाइफलाइन है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और कीचड़ के कारण कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों, व्यापारियों और किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नदौली निवासी संतोष कुमार, पवन कुमार, सुनील शंकर, संतोष और मोनू सहित अन्य ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जर्जर सड़कों के अविलंब डामरीकरण और मरम्मत की मांग की है।
उत्तर प्रदेश शासन में 10 सीनियर IAS अधिकारियों के तबादले pic.twitter.com/ZhVtiRLwkd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 21, 2026












