नलखेड़ा

माँ बगलामुखी की पावन नगरी नलखेड़ा में चक्रवर्ती सम्राट अशोक रक्त योद्धा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

माँ बगलामुखी की पावन नगरी नलखेड़ा में चक्रवर्ती सम्राट अशोक रक्त योद्धा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित समारोह में अलवर (राजस्थान) के ‘रक्त हर वक्त’ संस्था के संस्थापक और प्रख्यात रक्तदाता निरंजन यादव को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘राष्ट्रीय रक्त वीर योद्धा सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि निरंजन यादव अब तक अपने जीवन में 24 बार रक्तदान कर चुके हैं।
समारोह के संयोजक दिव्यांग मोहन सिंह सूर्यवंशी रहे। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (जयपुर) के सीईओ बीके सिंह, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसपीजी कमांडो महेश कुमार फौजी (हसलापुर) और भारत के प्रसिद्ध ‘जूनियर हेलमेट मैन ऑफ इंडिया’ जय भगवान सिंह (बुलंदशहर) ने शिरकत की।
अतिथियों ने संयुक्त रूप से निरंजन यादव को माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान देश के विभिन्न कोनों से पहुंचे अन्य समर्पित रक्तदाताओं, प्रमुख रक्तदान संस्थाओं और समाजसेवियों को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
अमेठी: जनपद के पीपरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरहा पावर हाउस के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो अनियंत्रित ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। pic.twitter.com/FyxCud0zlq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 20, 2026












