एसपी कार्यालय के पास युवती ने खाया जहर, न्याय न मिलने का आरोप लगा बीएचयू रेफर

जौनपुर

जौनपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब न्याय की गुहार लगाने पहुंची एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब न्याय की गुहार लगाने पहुंची एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवती ने पुलिस-प्रशासन पर सुनवाई न करने और न्याय न देने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद लाइन बाजार पुलिस ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उसे बीएचयू (वाराणसी) रेफर कर दिया गया।

दुष्कर्म का आरोप और सुनवाई न होने से थी क्षुब्ध

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की पहचान बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर निवासी महिमा तिवारी (20 वर्ष), पुत्री रमेश चंद्र तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था और इसी मामले में न्याय पाने के लिए वह एसपी कार्यालय पहुंची थी। वहां सुनवाई न होने से आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ गटक लिया।

हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

सल्फास का सेवन करते ही युवती की तबीयत बिगड़ने लगी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी भेज दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.