बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर डीपीबीएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों ने प्राचार्य प्रोफेसर जी. के. सिंह के कुशल निर्देशन में शुक्रवार को ‘अग्रवाल वुड प्रोडक्ट्स’ का शैक्षणिक व औद्योगिक भ्रमण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर डीपीबीएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों ने प्राचार्य प्रोफेसर जी. के. सिंह के कुशल निर्देशन में शुक्रवार को ‘अग्रवाल वुड प्रोडक्ट्स’ का शैक्षणिक व औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक औद्योगिक प्रक्रियाओं से अवगत कराना था।

फैक्ट्री पहुंचने पर इकाई के संचालक सुनील गुप्ता व अनंत जिंदल ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि उनकी यह फैक्ट्री प्लाईवुड, ब्लॉक बोर्ड और फिल्म-फेस्ड प्लाईवुड का निर्माण करती है। अनंत जिंदल ने प्लाईवुड निर्माण की बारीकियों, विनियर (लकड़ी की पतली परतें) को जोड़ने की तकनीक तथा गुणवत्ता नियंत्रण के चरणों को विस्तार से समझाया।
प्राचार्य प्रो. जी. के. सिंह ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. तरुण श्रीवास्तव और डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि उद्योग जगत की वास्तविक कार्यप्रणाली समझने के लिए विभाग लगातार ऐसी व्यावहारिक गतिविधियों का आयोजन करता रहता है। इस दौरान प्रो. पी. के. त्यागी, डॉ. राजीव गोयल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बैदौली घाट पर गुरुवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हो गया। बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के बाद बानगंगा नदी में स्नान करने उतरे तीन युवक गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल pic.twitter.com/NwWpvKMZme
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026













