महराजगंज:नहर में मछली पकड़ रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, सूझबूझ और ग्रामीणों की मदद से टली अनहोनी

निचलौल

महराजगंज जनपद के सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल वन क्षेत्र अंतर्गत गेडहवा गांव में बृहस्पतिवार शाम एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल वन क्षेत्र अंतर्गत गेडहवा गांव में बृहस्पतिवार शाम एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। नारायणी गंडक नदी के पास मछली पकड़ने गए 35 वर्षीय युवक अख्तर अली पर झाड़ी में छिपे विशालकाय मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया। युवक की हिम्मत और ग्रामीणों की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई।

अचानक झाड़ियों से निकला विशालकाय मगरमच्छ

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहुआर चौकी अंतर्गत गेडहवा निवासी अख्तर अली (पुत्र नसरुल्ला) बृहस्पतिवार शाम करीब 7:00 बजे नारायणी गंडक नदी के टेलफाल कटहवा पुल के पास मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान किनारे पर झाड़ियों में छिपे मगरमच्छ ने अचानक उन पर हमला बोल दिया और उनका पैर अपने जबड़े में दबोच लिया।

मगरमच्छ के हमले के बाद अख्तर अली ने हिम्मत नहीं हारी और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को मगरमच्छ के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाला। हमले में युवक के पैर पर मगरमच्छ के दांतों के गहरे घाव आए हैं।

घटना के तुरंत बाद परिजन घायल युवक को निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, समय पर इलाज मिलने से युवक की हालत अब पूरी तरह खतरे से बाहर है।

इलाके में दहशत, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मामले पर निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया

मामले की जानकारी मिली है। बारिश के मौसम में जलीय एवं वन्य जीव नदी, नहरों और तालाबों की ओर आ जाते हैं। ग्रामीणों से अपील है कि वे नदी और नहरों के किनारे जाने से बचें। वन विभाग द्वारा शिविर लगाकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.