सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी थानों की कम्युनिटी पुलिस यूनिट के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी थानों की कम्युनिटी पुलिस यूनिट के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान सराहनीय कार्य करने वाले सीपीयू प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रों में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों की सूची तैयार कर उनसे संवाद स्थापित किया। सीपीयू टीम की इस पहल से जनसहभागिता को बढ़ावा मिला और पुलिस व आमजन के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना सुदृढ़ हुई। इस उत्कृष्ट और मानवीय कार्य के लिए अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) ने भी सिद्धार्थनगर पुलिस और सीपीयू टीम की सराहना की है।

एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने गोष्ठी में कम्युनिटी पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आम जनता से सीधा संवाद कायम रखने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं सीपीयू सदस्य मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बैदौली घाट पर गुरुवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हो गया। बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के बाद बानगंगा नदी में स्नान करने उतरे तीन युवक गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल pic.twitter.com/NwWpvKMZme
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026













