सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के थाना शोहरतगढ़ पुलिस ने चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना शोहरतगढ़ पुलिस ने चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए भारी मात्रा में सोने जैसे पीली धातु के आभूषण और 1500 रुपये नकद बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह की टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने फ्लाईवूड तिराहा कस्बा शोहरतगढ़ के पास से अभियुक्त निरंजन केवट उर्फ भोला (निवासी कपिलवस्तु, नेपाल) को धर दबोचा।
अभियुक्त के पास से 3 ब्रेसलेट, 2 जोड़ी कंगन, 9 अंगूठी, 2 नेकलेस, 2 जोड़ी कान के टॉप्स, 5 मंगलसूत्र और 1 हार (सभी पीली धातु) के साथ ₹1500 नकद बरामद हुए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप-निरीक्षक संतोष कुमार यादव व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बैदौली घाट पर गुरुवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हो गया। बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के बाद बानगंगा नदी में स्नान करने उतरे तीन युवक गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल pic.twitter.com/NwWpvKMZme
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026













