मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम चौपाल दोहनी में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत दोहनी में एक भव्य जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत दोहनी में एक भव्य जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। चौपाल में ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा समेत जिले के तमाम उच्च अधिकारियों ने भाग लिया और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य स्टॉल लगाकर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई। वहीं बाल विकास योजना के तहत बच्चों का अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई।

चौपाल के दौरान मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने वन विभाग द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.