सिसवा
महराजगंज जनपद स्थानीय किड्स वैली परिसर में बुधवार को इमेजा फाउंडेशन दिल्ली के सहयोग से एक विशेष ‘ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद स्थानीय किड्स वैली परिसर में बुधवार को इमेजा फाउंडेशन दिल्ली के सहयोग से एक विशेष ‘ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करना, इसके कारणों, लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा समय रहते जांच और उपचार के महत्व को समझाना था। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
ससमय जांच और जागरूकता ही बचाव: डॉ. अनीता सिंह
कार्यक्रम की रूपरेखा इमेजा फाउंडेशन दिल्ली की यूपी कोऑर्डिनेटर डॉ. अनीता सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता ही इसके खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है। यदि बीमारी की पहचान शुरुआती चरण में हो जाए, तो उचित चिकित्सकीय परामर्श से यह पूरी तरह ठीक हो सकता है। महिलाओं को अपने शरीर में होने वाले किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराना चाहिए।
महिलाओं का स्वास्थ्य पूरे समाज की मजबूती से जुड़ा: प्रदीप तुलस्यान
केआईएस वैली के चेयरमैन एवं चौसराम तुलस्यान इंटर कॉलेज के उपप्रबंधक प्रदीप तुलस्यान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन बेहद जरूरी है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान बेहतर उपचार की कुंजी है। अतिथियों ने भी महिलाओं से अपील की कि वे अपनी स्वास्थ्य समस्याओं पर खुलकर बात करें और बिना किसी झिझक के चिकित्सकों से परामर्श लें।
प्रमुख हस्तियों और चिकित्सकों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस जागरूकता अभियान में सिसवा सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. इशराव चंद्र विद्यसागर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. श्री रत्न कुमार, बीएलओ पर्यवेक्षक एंटी रोमियो प्रभारी श्रीमती लकी पटेल, एमके ब्यूटीजिन समूह के प्रतिनिधि और कुशीनगर से आए सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्य सहयोगी एवं आयोजक
सहयोगी: डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, मनीष पांडेय, मार्कंडेय दुबे, पूर्णानंद पांडेय, उदय प्रकाश मिश्रा, बिहारी लाल यादव तथा अशोक सिंह।विशेष सहयोग: विद्यालय प्रबंधक धर्मदेव तुलस्यान, अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सत्य नारायण तुलस्यान, उपाध्यक्ष हरिराम भाटिया, वरिष्ठ सदस्य मोहन, प्रदीप और विपिन तुलस्यान।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों में नियमित रूप से ऐसे जागरूकता अभियान चलाने और समाज में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति सही जानकारी फैलाने का संकल्प लिया।
More strict actions against paper leaks to come in tomorrow’s Cabinet! pic.twitter.com/NRysBukk5U
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026













