69वीं यूपी पुलिस प्रतियोगिता: फोटोग्राफी और क्राइम इन्वेस्टिगेशन में सब-इंस्पेक्टर शारिक बेग ने मारी बाजी, SSP ने किया सम्मानित

बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश पुलिस की 69वीं वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, डॉग स्क्वाड, कंप्यूटर एवं एंटी सबोटाज प्रतियोगिता-2026 में बुलंदशहर पुलिस का दबदबा रहा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश पुलिस की 69वीं वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, डॉग स्क्वाड, कंप्यूटर एवं एंटी सबोटाज प्रतियोगिता-2026 में बुलंदशहर पुलिस का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले उप-निरीक्षक शारिक बेग को शुक्रवार को सम्मानित किया गया।

लखनऊ में आयोजित इस प्रांतीय प्रतियोगिता में शारिक बेग ने ‘फोटोग्राफी विवेचक’ तथा ‘प्रदर्शों की पैकिंग, लेबलिंग व फॉरवर्डिंग’ स्पर्धा में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा उन्होंने ‘क्राइम इन्वेस्टिगेशन’ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस शानदार उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय में उप-निरीक्षक शारिक बेग का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। एसएसपी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य पुलिसकर्मियों को भी निष्ठा व कुशलता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.