सिद्धार्थनगर में एसएसपी ने जनता दर्शन में सुनीं जनसमस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन आयोजित कर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन आयोजित कर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई का आश्वासन देकर फरियादियों को आश्वस्त किया गया।

इस दौरान कुल 12 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 4 भूमि विवाद, 1 मारपीट तथा 7 अन्य मामलों से संबंधित थे। एसएसपी ने सभी मामलों का संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों व अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.