गुलावठी आवास पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने की जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी स्थित अपने आवास पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी स्थित अपने आवास पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनसामान्य की समस्याओं, सुझावों और विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को बेहद गंभीरतापूर्वक सुना।

जनसुनवाई के दौरान डॉ. अंतुल तेवतिया ने कहा कि जनता की प्रत्येक समस्या का समयबद्ध, निष्पक्ष और प्रभावी समाधान करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए कहा कि जनविश्वास और जनसेवा के संकल्प के साथ वे क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। आम जनता का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.