बुलंदशहर
बुलंदशहर अलीगढ़–अनूपशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नयावास कुतुबपुर गांव में नाली जाम होने के कारण सड़क पर भारी जलभराव हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर अलीगढ़–अनूपशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नयावास कुतुबपुर गांव में नाली जाम होने के कारण सड़क पर भारी जलभराव हो गया है। इस समस्या से सबसे ज्यादा परेशानी सावित्री प्रज्ञा मंदिर जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है, जो गंदे पानी से गुजरकर स्कूल जाने को मजबूर हैं।
स्कूल की प्रबंधक अनुराधा वार्ष्णेय ने बताया कि नाली की नियमित सफाई न होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे बच्चों और अभिभावकों को दिक्कतें होती हैं। स्थानीय दुकानदार महेश चंद्र, सुभाष, छोटू और होमेंद्र सिंह ने कहा कि जलभराव से उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
इस मामले में ग्राम प्रधान ने बताया कि उक्त नाला राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत आता है। हालांकि, उन्होंने जनता की सुविधा के लिए जल्द ही नाली की सफाई कराने का आश्वासन दिया है ताकि जलभराव से तत्काल राहत मिल सके।












