महराजगंज
महराजगंज जनपद के दरौली गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में पेंटिंग का कार्य कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वॉइस ऑफ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के दरौली गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में पेंटिंग का कार्य कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक गुप्ता पुत्र लाल गुप्ता, निवासी दरौली के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार अशोक गांव में एक दो मंजिला मकान पर पेंटिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनका संपर्क अचानक ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से हो गया, जिससे उन्हें जोरदार करंट लग गया। करंट लगने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह दो मंजिला भवन से नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद अशोक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।












