महराजगंज
महराजगंज जनपद के नगर को भीषण जाम की समस्या से निजात दिलाने और राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में राहत देने के लिए प्रशासन ने अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर को भीषण जाम की समस्या से निजात दिलाने और राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में राहत देने के लिए प्रशासन ने अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। जनपद के नौतनवां कस्बे में नगरपालिका, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरकर एक विशेष अभियान चलाया।
इस अभियान के तहत टीम ने शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर दुकानों के बाहर, सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से सामान फैलाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी। प्रशासनिक टीम की इस अचानक कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर उन्होंने स्वतः अपना अतिक्रमण नहीं हटाया, तो प्रशासन द्वारा सीधे ‘बुलडोजर एक्शन’ लिया जाएगा। इसके साथ ही अवैध सामान को जब्त कर संबंधित दुकानदारों से भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा। प्रशासन के इस कड़े कदम से अब फुटपाथ खाली होने और स्थानीय जनता को आए दिन लगने वाले जाम से मुक्ति मिलने की उम्मीद है।
बाढ़ से पहले प्रशासनिक सुस्ती पर बिफरे बैरिया विधायक, अधिकारियों को दी सीधी चेतावनीhttps://t.co/JuRHWp6bdP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 4, 2026












