जौनपुर: बढ़ते अपराधों पर भड़का व्यापार मंडल; जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह बोले- हत्या, लूट और दुष्कर्म से जनता में खौफ, सरकार तय करे जवाबदेही

जौनपुर

जौनपुर जनपद में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और बदहाल कानून-व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने अब सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और बदहाल कानून-व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने अब सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह ‘इंदु’ ने जिले में बढ़ती हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी संगीन वारदातों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कानून-व्यवस्था को तत्काल प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने की जोरदार मांग की है।

विशेष अभियानों के बाद भी बुलंद हैं अपराधियों के हौसले

प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह ‘इंदु’ ने सीधे तौर पर पुलिसिया कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के नाम पर समय-समय पर कागजों और दावों में विशेष अभियान तो चलाए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके ठीक उलट है। अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि आम जनता और व्यापारी वर्ग खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने आगाह किया कि यदि समय रहते अपराधियों पर नकेल नहीं कसी गई, तो जनता का इस लचर प्रशासनिक व्यवस्था पर से भरोसा हमेशा के लिए उठ जाएगा।

पुलिस अधीक्षक और प्रदेश सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग

इंद्रभान सिंह ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर से मांग की है कि केवल दावों से इतर धरातल पर अपराधियों के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई की जाए जिससे उनमें कानून का खौफ पैदा हो। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार से भी हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा

जौनपुर में बढ़ते अपराधों को सरकार अत्यंत गंभीरता से ले। अपराधियों पर ऐसी कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए जो एक मिसाल बने। इसके साथ ही पीड़ितों को त्वरित न्याय मिलना चाहिए और पूरे पुलिस तंत्र की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। जब तक लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर गाज नहीं गिरेगी, तब तक जनता का विश्वास प्रशासन और सरकार के प्रति मजबूत नहीं हो पाएगा।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.