सावन में कांवड़ यात्रा की तैयारियां चाक-चौबंद, डी एम -और एसएस पी ने आहार अंबकेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में आगामी सावन माह के अवसर पर कांवड़ियों द्वारा हरिद्वार सहित अन्य स्थलों से जल लाकर जनपद के विभिन्न शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में जलाभिषेक किया जाता है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में आगामी सावन माह के अवसर पर कांवड़ियों द्वारा हरिद्वार सहित अन्य स्थलों से जल लाकर जनपद के विभिन्न शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में जलाभिषेक किया जाता है। शिवालयों में जलाभिषेक के अवसर पर कांवड़ियों के सुगमतापूर्वक जलाभिषेक किए जाने के लिए संबंधित विभागों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने तहसील अनूपशहर के अंतर्गत अंबकेश्वर महादेव मंदिर, आहार का निरीक्षण किया।

अवगत कराया गया कि शिवरात्रि के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किया जाता है। जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मंदिर में कांवड़ियों द्वारा सुगमता से जलाभिषेक किया जा सके, इसके लिए समुचित व्यवस्था कराई जाए। श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए आने-जाने वाले पृथक मार्ग बनाए जाएं, बैरिकेटिंग की जाए, सुरक्षा की दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं, कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। इसके साथ ही स्वास्थ्य कैंप, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, वाहन पार्किंग आदि की समुचित व्यवस्था को समय से सुनिश्चित कराया जाए।

कांवड़ मार्गों पर भी झाड़ियों की सफाई, मार्ग की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई सहित आवश्यक व्यवस्था को समय से कराने के निर्देश दिए गए। मंदिर के मुख्य पुजारी से भी वार्ता कर जानकारी लेते हुए कहा कि शिवरात्रि के मौके पर सभी श्रद्धालुओं से जल को व्यवस्थित रूप से चढ़वाया जाए।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय एवं एसएसपी द्वारा मंदिर में जलाभिषेक भी किया गया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अनूपशहर अरुण वर्मा, क्षेत्राधिकार अनुपशहर अधिशासी अभियंता लोनिवि राहुल शर्मा, तहसीलदार संजय आहार थाना प्रभारी नीरज शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.