निघासन में धूमधाम से मनाया गया सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने काटा केक

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के सांसद, पीडीए के जननायक अखिलेश यादव जी का जन्मदिन बुधवार 1 जुलाई को निघासन विधानसभा क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के सांसद, पीडीए के जननायक अखिलेश यादव जी का जन्मदिन बुधवार 1 जुलाई को निघासन विधानसभा क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस शुभ अवसर पर निघासन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सुबह से ही वरिष्ठ पदाधिकारियों, नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। जन्मदिन समारोह का शुभारंभ मुख्य रूप से केक काटकर किया गया, जिसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी और खुशियां बांटीं।

दीर्घायु और निरोगी जीवन की कामना

समारोह में उपस्थित सभी सपाइयों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी सदैव निरोगी रहें और दीर्घायु हों। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव जी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े शोषित, वंचित और जरूरतमंद व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उनका सशक्त व्यक्तित्व और जनहितैषी विचारधारा समाजवादी आंदोलन व युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगी।

समारोह में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

अखिलेश यादव के जन्मदिन कार्यक्रम में मुख्य रूप से संदीप यादव (प्रदेश सचिव, मजदूर सभा), छेददू लाल (विधानसभा अध्यक्ष, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ), भंडारी यादव (विधानसभा अध्यक्ष), जीतपाल मौर्य, मनोज कुमार, दीपक गुप्ता, सूरज मौर्य, विकास राज, सुशील यादव, आमिर अली, अलीम अंसारी, राम किशोर और मनोज वर्मा सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.