बिधूना (औरैया)
उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के बिधूना क्षेत्र में मुहर्रम का पारंपरिक ताजिया जुलूस पूरी अकीदत, शांति और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के बिधूना क्षेत्र में मुहर्रम का पारंपरिक ताजिया जुलूस पूरी अकीदत, शांति और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर निकाले गए जुलूस में क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक नेताओं और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने एक साथ शामिल होकर क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द, शांति और आपसी भाईचारे की एक अनुपम मिसाल पेश की।
परंपराओं का सम्मान कर दिया एकता का संदेश
जुलूस के दौरान उपस्थित सभी संभ्रांत नागरिकों और नेताओं ने ताजिए के साथ पैदल मार्च किया। उन्होंने मुहर्रम की ऐतिहासिक और धार्मिक परंपराओं के प्रति अपना गहरा सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि मुहर्रम का पर्व हमें धैर्य, त्याग और इंसानियत की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। आज के समय में समाज के भीतर आपसी एकता और सद्भाव को मजबूत बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।
स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी और प्रबुद्ध वर्ग के सहयोग के चलते पूरा जुलूस अत्यंत शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए संपन्न हुआ।
जुलूस में ये प्रमुख लोग रहे शामिल
बिधूना में आयोजित इस ताजिया जुलूस में मुख्य रूप से जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग अमित कुमार ‘लल्तू बाथम’ (पूर्व चेयरमैन),कृष्णा लल्लन कश्यप,राजकुमार शाक्य,चुन्नू,छोटे गुप्ता,डॉ. यूनुस,जावेद अमीन साहब,राजा (सभासद) उपस्थित रहे।
इनके साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदार, युवा और अकीदतमंद जुलूस में अनुशासन के साथ शामिल हुए और गंगा-जमुनी तहजीब को आगे बढ़ाया।
उत्तर प्रदेश के #मेरठ जनपद से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आज शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जयपुर से हरिद्वार जा रही एक डबल डेकर एसी बस में अचानक भीषण आग लग गई। pic.twitter.com/2eCljr2P2k
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 26, 2026












