कांवड़ यात्रा मार्ग पर डीएम और एसपी ने की भव्य पुष्प वर्षा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लखीमपुर खीरी

जनपद लखीमपुर खीरी के पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर जनपद लखीमपुर खीरी में शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत एवं उत्साहवर्धन हेतु प्रशासनिक स्तर पर भव्य पहल देखने को मिली। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद लखीमपुर खीरी के पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर जनपद लखीमपुर खीरी में शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत एवं उत्साहवर्धन हेतु प्रशासनिक स्तर पर भव्य पहल देखने को मिली। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खीरी ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्वयं उपस्थित होकर श्रद्धापूर्वक कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान अधिकारियों ने शिवभक्तों का हाल-चाल जाना और उनकी सुरक्षित व सुगम यात्रा की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों को अपने बीच पाकर और पुष्प वर्षा होते देख कांवड़ियों में भारी उत्साह नजर आया, जिससे पूरा मार्ग ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा।

पुष्प वर्षा के उपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण भी किया। अधिकारियों ने मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा शिविरों, शुद्ध पेयजल, स्वच्छता तथा यातायात डायवर्जन के इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कमी न होने देने के सख्त निर्देश दिए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.