सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा से सटे कोटिया बॉर्डर पर सघन पैदल गश्त व फ्लैग मार्च किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा से सटे कोटिया बॉर्डर पर सघन पैदल गश्त व फ्लैग मार्च किया।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के दिशा-निर्देश में प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ के नेतृत्व में संपादित की गई।
गश्त के दौरान पुलिस व एसएसबी के जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। इसके साथ ही सीमा पर आने-जाने वाले रास्तों पर चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा व विश्वास का माहौल कायम करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
महराजगंज: निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत रुद्रौली गांव से मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। गांव के उत्तर दिशा स्थित सिवान में बिजली के हाई-टेंशन टावर के पास 16 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। pic.twitter.com/aDkef9UWRB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 11, 2026












