अनूपशहर
बुलंदशहर जनपद में श्रावण मास की महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अनूपशहर क्षेत्र के ग्राम मलकपुर स्थित प्राचीन ढाकेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में श्रावण मास की महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अनूपशहर क्षेत्र के ग्राम मलकपुर स्थित प्राचीन ढाकेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे हजारों कांवड़ियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ कमाया। तड़के से ही मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गुंजायमान रहा।
प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर उपजिलाधिकारी अरुण कुमार वर्मा, तहसीलदार डॉ. प्रिया और क्षेत्राधिकारी भरत कुमार सोनकर ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सहूलियत, सुगम दर्शन और भीड़ नियंत्रण के लिए सतर्क रहने के सख्त निर्देश दिए।
ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी, महिला पुलिस बल तैनात
सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए भारी पुलिस बल के साथ पीएसी और महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयकिशोर गौतम और मलकपुर चौकी प्रभारी राजीव सिंह चौहान की अगुवाई में पुलिस बल मुस्तैद रहा। मंदिर परिसर व संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से पल-पल की निगरानी की गई। वहीं राजस्व टीम से कानूनगो जयवीर सिंह, लेखपाल साबिर अली, संध्या, सोनी तथा ग्राम प्रधान निजाम खान ने व्यवस्थाएं संभालने में सहयोग किया।
समिति और ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग
ढाकेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष बंटी प्रधान, कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंह डीलर और उपाध्यक्ष नरेश प्रधान रौरा सहित अन्य पदाधिकारियों ने जलाभिषेक की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशासन की मुस्तैदी और जनसहयोग से पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में जलाभिषेक संपन्न हुआ।
महराजगंज: निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत रुद्रौली गांव से मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। गांव के उत्तर दिशा स्थित सिवान में बिजली के हाई-टेंशन टावर के पास 16 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। pic.twitter.com/aDkef9UWRB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 11, 2026












