सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा चलाए जा रहे तस्करी व अपराध रोकथाम अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस और एसएसबी लीलाडिहवा की संयुक्त टीम ने खाद तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा चलाए जा रहे तस्करी व अपराध रोकथाम अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस और एसएसबी लीलाडिहवा की संयुक्त टीम ने खाद तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। टीम ने चेकिंग के दौरान 16 बोरी यूरिया खाद और 04 साइकिलें बरामद की हैं।
यह सफलता अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में मिली। 10/11 अगस्त 2026 की रात्रि में गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस व एसएसबी टीम ने ग्राम लीलाडिहवा के पास संदिग्ध गतिविधियों को देखकर घेराबंदी की, जहां से 16 बोरी यूरिया खाद और 4 साइकिलें जब्त की गईं।
बरामद सामान को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए धारा-11 कस्टम अधिनियम के तहत कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया है।
कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम:
कार्रवाई में ककरहवा चौकी (थाना मोहाना) से हेड कांस्टेबल उमेश कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल पिंटू सरोज तथा एसएसबी लीलाडिहवा से उपनिरीक्षक रविकांत, हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार यादव, कांस्टेबल श्यामू राजभर, मंगल राम और मंगलराम मीणा शामिल रहे।
महराजगंज: निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत रुद्रौली गांव से मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। गांव के उत्तर दिशा स्थित सिवान में बिजली के हाई-टेंशन टावर के पास 16 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। pic.twitter.com/aDkef9UWRB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 11, 2026












