तिरंगा यात्रा से गूंजा बृजमनगंज: पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह व चेयरमैन राकेश जायसवाल के नेतृत्व में निकला जनसैलाब

महराजगंज

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के पावन अवसर पर मंगलवार को बृजमनगंज कस्बे में पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष (चेयरमैन) राकेश जायसवाल के नेतृत्व में ऐतिहासिक व भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के पावन अवसर पर मंगलवार को बृजमनगंज कस्बे में पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष (चेयरमैन) राकेश जायसवाल के नेतृत्व में ऐतिहासिक व भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में उमड़े अपार जनसैलाब ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

हरनामपुर चौराहे से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए शिवालय पोखरा स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर समाप्त हुई, जहां अमर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मार्ग में जगह-जगह व्यापारियों व आम नागरिकों ने यात्रा पर पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। हाथों में तिरंगा लिए हजारों युवाओं और समर्थकों के ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के उद्घोष से पूरा कस्बा गुंजायमान रहा।

15 अगस्त के उपलक्ष्य में आयोजित इस राष्ट्रभक्ति यात्रा के जरिए पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह और चेयरमैन राकेश जायसवाल की अगुवाई में भाजपा का जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला।

यात्रा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर, आशीष जायसवाल, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, चंदू सिंह, सभासद जयप्रकाश गौंड, मनोज जायसवाल, अनूप चौरसिया, झिनक विश्वकर्मा, शिवप्रसाद चौरसिया, राजू जायसवाल, धर्मेंद्र चौरसिया, रवि यादव, सन्नी यादव, बबलू सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.