श्रावण के द्वितीय सोमवार को कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, शिवभक्तों को बांटा जल

बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर समाजसेवी एवं सर्व भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनुकूल कुमार शर्मा के नेतृत्व में शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर समाजसेवी एवं सर्व भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनुकूल कुमार शर्मा के नेतृत्व में शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांवड़ियों के लिए जल सेवा भी उपलब्ध कराई।

स्वागत समारोह के दौरान अनुकूल कुमार शर्मा ने कांवड़ियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी शिवभक्तों की यात्रा सुखद, मंगलमय और सुरक्षित रहे। पुष्पवर्षा होते ही कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

बता दें कि अनुकूल कुमार शर्मा आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव हेतु अनूपशहर (विधानसभा क्षेत्र 67) से अपनी उम्मीदवारी की तैयारी कर रहे हैं। इस सेवा कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मुनेश शर्मा, क्राइम इंस्पेक्टर राजवीर सिंह तथा गोपाल पाठक सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कांवड़ियों की निःस्वार्थ सेवा की और उनकी सकुशल यात्रा की कामना की।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.