गंगाजल लेकर पहुंचे हजारों शिवभक्त, ढाकेश्वर महादेव मंदिर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’

बुलंदशहर

श्रावण मास की शिवरात्रि के पावन पर्व पर अनूपशहर क्षेत्र के ग्राम मलकपुर स्थित प्राचीन ढाकेश्वर महादेव शिव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

श्रावण मास की शिवरात्रि के पावन पर्व पर अनूपशहर क्षेत्र के ग्राम मलकपुर स्थित प्राचीन ढाकेश्वर महादेव शिव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर पहुंचे हजारों शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से वातावरण पूरी तरह शिवमय बना रहा।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट नजर आया। एसडीएम अरुण कुमार वर्मा, तहसीलदार डॉ. प्रिया और सीओ भरत कुमार सोनकर ने मंदिर परिसर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने और सतर्क रहने के सख्त निर्देश दिए।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयकिशोर गौतम और मलकपुर चौकी प्रभारी राजीव सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए पीएसी, महिला पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से कड़ी निगरानी रखी गई। राजस्व टीम से कानूनगो जयवीर सिंह, लेखपाल साबिर अली, संध्या, सोनी तथा ग्राम प्रधान निजाम खान भी व्यवस्थाएं संभालने में जुटे रहे।

इसके अलावा अहार व अनूपशहर के विभिन्न शिवालयों और गंगा घाटों पर भी पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष बंटी प्रधान, कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंह डीलर और उपाध्यक्ष नरेश प्रधान सहित पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा में भरपूर सहयोग प्रदान किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.