निघासन
लखीमपुर खीरी जनपद के थाना निघासन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़िया बेलहा स्थित ऐतिहासिक कर्बला मैदान पर मुहर्रम का पारंपरिक ताजिया जुलूस और वार्षिक मेला शुक्रवार को पूरी अकीदत, असीम श्रद्धा और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के थाना निघासन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़िया बेलहा स्थित ऐतिहासिक कर्बला मैदान पर मुहर्रम का पारंपरिक ताजिया जुलूस और वार्षिक मेला शुक्रवार को पूरी अकीदत, असीम श्रद्धा और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान निघासन पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा, जिसके चलते हजारों की भीड़ के बावजूद पूरा कार्यक्रम बेहद सुचारू रूप से आगे बढ़ा।
‘या हुसैन’ के नारों और गमगीन माहौल के बीच ताजिएदारों ने पारंपरिक मार्गों से होते हुए ताजिए कर्बला स्थान तक पहुंचाए, जहां उन्हें पूरी धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
निघासन पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
भीड़ के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक निघासन के नेतृत्व में पुलिस टीम जुलूस मार्ग से लेकर मुख्य कर्बला मैदान और मेला परिसर तक लगातार मुस्तैद रही। सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिसकर्मियों ने मेला क्षेत्र में पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया। संवेदनशील और प्रमुख मोड़ों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण पूरी तरह सुचारू रूप से काम करता रहा।
स्थानीय बुजुर्गों ने बताया कि मुड़िया बेलहा का यह मुहर्रम मेला वर्षों पुरानी साझी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, जहां हर साल हजारों लोग जियारत करने और मेला देखने आते हैं। शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के बाद निघासन पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाने वाले ताजिएदारों, ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय प्रबुद्ध नागरिकों का सहृदय आभार व्यक्त किया है।
उत्तर प्रदेश के #मेरठ जनपद से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आज शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जयपुर से हरिद्वार जा रही एक डबल डेकर एसी बस में अचानक भीषण आग लग गई। pic.twitter.com/2eCljr2P2k
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 26, 2026












