बड़ौत: मोहर्रम पर एडवोकेट आकिब चौधरी का भव्य स्वागत, ‘जहाज वाला अखाड़ा’ ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों से किया सम्मानित

बड़ौत (बागपत)

बागपत जनपद के बड़ौतमें मोहर्रम के अवसर पर क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौतमें मोहर्रम के अवसर पर क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। बड़ौत के प्रसिद्ध ‘जहाज वाला अखाड़ा’ की ओर से प्रख्यात समाजसेवी और एडवोकेट आकिब चौधरी का उनके आवास पर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। अखाड़े के तमाम सदस्य और पदाधिकारी पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनके निवास स्थान पर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच बेहद गर्मजोशी का माहौल देखने को मिला।

फूल-मालाओं से लादा, दिया इंसानियत का पैगाम

स्वागत समारोह के दौरान अखाड़े के सदस्यों और स्थानीय  नागरिकों ने एडवोकेट आकिब चौधरी को फूलों के बड़े-बड़े हार पहनाकर सम्मानित किया और मोहर्रम की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोहर्रम का यह पवित्र अवसर हमें समाज में कुर्बानी, सब्र न्याय और इंसानियत का सच्चा पैगाम देता है। यह आयोजन बड़ौत क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक एकता को एक नई मजबूती प्रदान करता है।

आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखना जरूरी: एडवोकेट आकिब

सम्मान से अभिभूत होकर एडवोकेट आकिब चौधरी ने जहाज वाला अखाड़ा के सभी पदाधिकारियों और क्षेत्र की जनता का सहृदय आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा:

वर्तमान समय में समाज के भीतर आपसी भाईचारा, प्रेम और एकता को अक्षुण्ण बनाए रखना बेहद जरूरी है। इस प्रकार के सामूहिक और सामाजिक आयोजन हमारी गंगा-जमुनी तहजीब को और अधिक समृद्ध व मजबूत करते हैं।

इस गरिमामयी स्वागत समारोह में विशेष रूप से ‘खिदमत फाउंडेशन रक्तदान टीम’ के जुझारू सदस्य भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजाद चौधरी,इमरान प्रधान,शोबी मलिक,डॉ. शालीन चौधरी,समीर अहमद,तहसीम कुरैशी,सोहेल कुरैशी,डॉ. गफ्फार बिल्लू कुरैशी

सहित बहुत बड़ी संख्या में स्थानीय संभ्रांत नागरिक, अखाड़े के खिलाड़ी और युवा उपस्थित रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को गले लगाकर कौमी एकता का संदेश दिया।

 

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.