डिबाई/बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद की डिबाई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर खुर्द में मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद की डिबाई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर खुर्द में मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पारंपरिक रूप से निकाले गए मोहर्रम के जुलूस में स्थानीय ग्रामीणों और अकीदतमंदों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पूरे आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल धरातल पर पूरी तरह सतर्क नजर आया।
निर्धारित मार्गों से गुजरा जुलूस, पेश की भाईचारे की मिसाल
मोहर्रम का यह जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से अपने पारंपरिक और निर्धारित मार्गों से होते हुए आगे बढ़ा। डिबाई कोतवाली पुलिस की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस शांतिपूर्वक अपने गंतव्य तक पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने आपसी भाईचारे, अनुशासन और गंगा-जमुनी तहजीब का परिचय देते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग किया।
जुलूस के दौरान ये लोग रहे मुख्य रूप से उपस्थित
दौलतपुर खुर्द में आयोजित इस जुलूस के दौरान गांव के अनेक गणमान्य नागरिक और समाज के लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं:
रईस भाई,मेहराज खान,अमरीश खान,शाहिद खान,इलियास खान,शौकत खान,जब्बार खान,सत्तार खान,राजू खान,मुनव्वर खान,इस्लाम खान
इसके साथ ही बड़ी संख्या में अन्य स्थानीय लोग और युवा भी जुलूस में अनुशासन के साथ साथ-साथ चलते नजर आए।
उत्तर प्रदेश के #मेरठ जनपद से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आज शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जयपुर से हरिद्वार जा रही एक डबल डेकर एसी बस में अचानक भीषण आग लग गई। pic.twitter.com/2eCljr2P2k
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 26, 2026













