महराजगंज: कोतवाली पुलिस, स्वाट और एसओजी की बड़ी संयुक्त कार्रवाई; करीब 70 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर युवक-महिला गिरफ्तार

बागापार (महराजगंज)

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) महराजगंज सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी (CO) सदर अंकुर गौतम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस, स्वाट और एसओजी की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके पास से दो अलग-अलग पाउच में कुल 69.90 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

दो पाउच में मिली स्मैक, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम द्वारा की गई घेराबंदी के दौरान पकड़े गए दोनों तस्करों की जब तलाशी ली गई, तो उनके पास से स्मैक के 2 पाउच बरामद हुए। इनमें से एक पाउच में 41.20 ग्राम और दूसरे पाउच में 28.70 ग्राम स्मैक रखी हुई थी।

इस भारी बरामदगी के आधार पर स्थानीय कोतवाली थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या (मु0अ0सं0) 295/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. करन मणि त्रिपाठी (उम्र करीब 26 वर्ष)पुत्र योगेन्द्र मणि त्रिपाठी लोहिया नगर (वार्ड नं0 14), नगर पालिका परिषद, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज।

पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का है। इसके विरुद्ध पहले से ही थाना कोतवाली (महराजगंज) में मु0अ0सं0 606/2023, धारा 323/504/506 भादवि (IPC) व 3(1)ध, 3(2)(5ए) एससी/एसटी (SC/ST) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

2. मनीषा निषाद (उम्र करीब 28 वर्ष)पति बादल निषाद ट्रांसपोर्ट नगर, चकला अउवर, थाना राजघाट, जनपद गोरखपुर।

इस बड़े अंतर-जनपदीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ करने में कोतवाली पुलिस के साथ-साथ जिले की विंग्स ने मुख्य भूमिका निभाई।

कोतवाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार, उपनिरीक्षक अनिकेत सिंह, महिला उपनिरीक्षक नेहा यादव, हेड कांस्टेबल करूणेश सिंह, हेड कांस्टेबल मुन्ना कुमार चौरसिया, कांस्टेबल अमित वर्मा, कांस्टेबल जितेन्द्र यादव, रिक्रूट कांस्टेबल प्रतीक त्रिपाठी, महिला कांस्टेबल खुश्बू वर्मा, रिक्रूट महिला कांस्टेबल रोशनी खरवार।स्वाट (SWAT) टीम: उपनिरीक्षक आशीष सिंह (प्रभारी स्वाट) मय टीम।एसओजी (SOG) टीम: हेड कांस्टेबल अमित सिंह मय टीम पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.