बुलंदशहर :मंदिर के कमरे में फंदे पर लटका मिला पुजारी का शव, क्षेत्र में शोक

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर गनी आरा मशीन के पास नोगंज रोड स्थित प्राचीन चामड़ मंदिर में रविवार सुबह एक पुजारी का शव कमरे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर गनी आरा मशीन के पास नोगंज रोड स्थित प्राचीन चामड़ मंदिर में रविवार सुबह एक पुजारी का शव कमरे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय विट्टू पुत्र फतह सिंह निवासी नौगंज के रूप में हुई है। वह पिछले 5-6 वर्षों से इसी मंदिर में रहकर सेवा कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह से मंदिर का कमरा अंदर से बंद था। श्रद्धालुओं के आने पर भी जब कोई हलचल नहीं हुई तो लोगों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा। कमरे के अंदर का नजारा देखकर लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही क्राइम इंस्पेक्टर वीरेन्द्र कुमार और एसआई दिलीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर कमरे की जांच की गई। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने सभी जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इस घटना के बाद चामड़ मंदिर और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाबा विट्टू स्वभाव के शांत और मिलनसार थे।

पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.