बुलंदशहर :आहार में मोहर्रम का ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के आहार गांव में शुक्रवार को मोहर्रम के मौके पर आहार गांव में ताजिया जुलूस पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ निकाला गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

बुलंदशहर जनपद के आहार गांव में शुक्रवार को मोहर्रम के मौके पर आहार गांव में ताजिया जुलूस पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ निकाला गया।

बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को याद करते हुए जुलूस में शिरकत की। जुलूस निर्धारित मार्गों से होता हुआ संपन्न हुआ। रास्ते भर लोगों ने आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की।
शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना आहार प्रभारी नीरज कुमार शर्मा अपने स्टाफ के साथ पूरे समय मुस्तैद रहे। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी गई ताकि त्योहार पर कोई अप्रिय घटना न हो।

रासिद अली किराना और राहत अली अहार बी ने बताया की आहार गांव हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतिक है यहां हमेशा से भाई चारे के साथ चाहे दीपवाली हो या ईद हो हर पर्व बड़े भाई चारे के मनाया जाता है इसके बाद रासिद अली किराना ने समस्त ग्रामीणों का और पुलिस स्टाफ का अभिवादन और धन्यवाद किया औरग्रामीणों ने भी पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग किया और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। जुलूस के शांतिपूर्ण समापन पर लोगों ने संतोष व्यक्त किया ।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.