जौनपुर
जौनपुर जनपद में 10वें मोहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में पारंपरिक मातमी जुलूस पूरी अकीदत और गमगीन माहौल में निकाला गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में 10वें मोहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में पारंपरिक मातमी जुलूस पूरी अकीदत और गमगीन माहौल में निकाला गया। ‘या हुसैन, या हुसैन’ की गूंज और दर्द भरे नौहों के बीच विभिन्न क्षेत्रों से आए ताज़ियों को सदर इमामबाड़ा स्थित गंजे शहीदा में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार, 10 मोहर्रम सन 60 हिजरी को यज़ीद की फौज ने इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों को तीन दिनों तक भूखा-प्यासा रखकर कर्बला के मैदान में शहीद कर दिया था। इसी शहादत की याद में सुबह से ही अकीदतमंद अलम, ताबूत और दुलदुल का जुलूस लेकर सड़कों पर उतरे।
जुलूस के दौरान अंजुमनों के युवाओं ने जंजीरों और छुरों का मातम कर खुद को लहूलुहान कर लिया और कर्बला के शहीदों के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान माहौल पूरी तरह से गमगीन रहा। सदियों से चली आ रही इस परंपरा के तहत सभी ताज़ियों को पूरी रीति-रिवाजों के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया, जिसमें स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहे।
इटावा: नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर अक्सर देखने को मिलता है, लेकिन कुछ लोग इसके बावजूद लापरवाही बरतने से बाज नहीं आते। इटावा के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे-19 से ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है।@etawahpolice @Uppolice pic.twitter.com/v1w78mHHBx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 26, 2026












