पड़री कलां कर्बला पर जुटे विभिन्न गांवों के ताजिए, उमड़ी अकीदतमंदों की भारी भीड़

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़री कलां स्थित कर्बला पर इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार भव्य और आकर्षक ताजिए लाए गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़री कलां स्थित कर्बला पर इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार भव्य और आकर्षक ताजिए लाए गए। मोहर्रम के इस पवित्र अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी अकीदतमंदों की भारी भीड़ जुटी रही, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

पड़री कलां कर्बला पर आसपास के कई गांवों के ताजिए एक साथ इकट्ठा हुए, जो न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बने बल्कि आपसी भाईचारे, कला और लोक संस्कृति का भी एक शानदार संगम नजर आए। यहाँ लाए गए हर गांव के ताजिये की अपनी अनोखी बनावट और खूबसूरत कारीगरी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य मार्ग से होते हुए जुलूस कर्बला पहुंचा, जहाँ पारंपरिक तरीके से फातिहा पढ़ने के बाद ताज़ियों को सुपुर्द-ए-खाक (दफन) किया गया।

इस दौरान शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शांति व्यवस्था में कोई चूक न हो, इसके लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन और स्थानीय लोगों के आपसी सहयोग से पूरा आयोजन बेहद शांतिपूर्ण और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.