फरेंदा में कड़ी सुरक्षा के बीच निकला मोहर्रम का भव्य ताजिया जुलूस, उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज

महराजगंज जनपद के मोहर्रम के उपलक्ष्य में शुक्रवार को फरेंदा नगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के मोहर्रम के उपलक्ष्य में शुक्रवार को फरेंदा नगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंदों ने जुलूस में भाग लेकर हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को याद किया, जिससे पूरा इलाका “या हुसैन” के नारों से गूंज उठा।

दोपहर बाद विभिन्न इमामबाड़ों से पारंपरिक ढोल-ताशों और मातम के बीच रंग-बिरंगे ताजिये निकाले गए। यह मुख्य जुलूस विष्णु मंदिर चौराहा, महराजगंज चौराहा और मेन मार्केट सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद था। एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा, वहीं सुचारू यातायात के लिए रूट डायवर्जन भी किया गया।

जुलूस के दौरान क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल देखने को मिली। कई स्थानों पर हिंदू भाइयों और व्यापारी संघ ने स्वागत द्वार लगाए और जुलूस में शामिल लोगों के लिए पानी, शरबत व लंगर की व्यवस्था की। शाम को सभी ताजिये शांतिपूर्ण ढंग से कर्बला पहुंचकर सुपुर्द-ए-खाक किए गए। प्रशासन के पुख्ता इंतजामों और स्थानीय सहयोग से यह आयोजन आपसी भाईचारे के साथ सकुशल संपन्न हुआ।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.