माँ आशावर देवी मंदिर के पर्यटन विकास कार्य का हुआ शिलान्यास, सांसद डॉ. भोला सिंह रहे मुख्य अतिथि

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाँधौर स्थित प्राचीन माँ आशावर देवी मंदिर के पर्यटन विकास कार्य का भव्य शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाँधौर स्थित प्राचीन माँ आशावर देवी मंदिर के पर्यटन विकास कार्य का भव्य शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस धार्मिक एवं पर्यटन विकास योजना की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र को एक नई सौगात मिली है।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुलंदशहर के माननीय सांसद डॉ. भोला सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष पवन प्रधान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, डिबाई नगर मंडल अध्यक्ष मयंक, और दानपुर मंडल अध्यक्ष दुर्वेश कुमार सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान रामपाल, रामचंद्र प्रधान, सांसद प्रतिनिधि नेत्रपाल सिंह, रमेश प्रधान, मनीष प्रधान, टिंकू प्रधान, मनीष लोधी, प्रदीप कुमार, ललित कुमार, राहुल कुमार और चंद्रवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।

वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि माँ आशावर देवी के आशीर्वाद से शुरू हुआ यह विकास कार्य न केवल स्थानीय धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी नई गति प्रदान करेगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.