बुलंदशहर
बुलंदशहर थाना क्षेत्र के गांव गंगापुर निवासी एक 12 वर्षीय बालक की शुक्रवार सुबह कर्णवास स्थित देवत्रय घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर थाना क्षेत्र के गांव गंगापुर निवासी एक 12 वर्षीय बालक की शुक्रवार सुबह कर्णवास स्थित देवत्रय घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगापुर निवासी जितेंद्र सिंह का पुत्र जितेश उर्फ जतिन (12) अपनी माता तनुजा, मौसी रश्मि और अन्य परिजनों के साथ सुबह कर्णवास घाट पर गंगा स्नान करने आया था। सुबह करीब 8:50 बजे स्नान करते समय जितेश सुरक्षा के लिए लगाई गई बल्लियों को पार कर गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में दो अन्य युवक भी गहरे पानी में फंस गए, जिन्हें स्थानीय दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बाद में स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद जितेश को नदी से बाहर निकाला। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिबाई ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर पहुंचने पर डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम के शव को स्वीकार कर लिया।
इटावा: नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर अक्सर देखने को मिलता है, लेकिन कुछ लोग इसके बावजूद लापरवाही बरतने से बाज नहीं आते। इटावा के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे-19 से ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है।@etawahpolice @Uppolice pic.twitter.com/v1w78mHHBx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 26, 2026













