बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में अपना दल (एस) के स्याना कैंप कार्यालय पर शोषितों, वंचितों और पिछड़ों के मसीहा छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती गौरवशाली तरीके से मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में अपना दल (एस) के स्याना कैंप कार्यालय पर शोषितों, वंचितों और पिछड़ों के मसीहा छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती गौरवशाली तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
अनुप्रिया पटेल जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा सामाजिक न्याय
जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने समाज के दबे-कुचले, शोषितों और पिछड़ों के अधिकारों के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए, वे आज भी हमारे लिए सबसे बड़े प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने आगे कहा
हमारी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री माननीया अनुप्रिया पटेल जी के कुशल नेतृत्व में अपना दल (एस) उन्हीं के दिखाए सामाजिक न्याय के मार्ग पर पूरी निष्ठा से आगे बढ़ रहा है। अनुप्रिया पटेल समाज के हर पिछड़े और वंचित वर्ग को उसका हक और सम्मान दिलाने के लिए निरंतर संघर्षरत हैं।
कार्यकर्ताओं से संगठन को गतिशील बनाने का आह्वान
जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि आज के ऐतिहासिक दिन हमें राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीया अनुप्रिया पटेल जी के हाथों को मजबूत करने और छत्रपति शाहूजी महाराज के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को धरातल पर और अधिक गतिशील बनाएं तथा पार्टी की नीतियों व विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।
इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नेतृत्व में अपनी पूरी आस्था व्यक्त की और समाज सेवा व संगठन की मजबूती के लिए समर्पित रहने की शपथ ली।
कार्यक्रम में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
स्याना कैंप कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में राजकुमार भुर्जी (जिलाध्यक्ष),पुरुषोत्तम सैन (जिला उपाध्यक्ष),कृष्ण कुमार (जिला महासचिव),दीपक गौतम (विधानसभा अध्यक्ष, स्याना),गोपाल शर्मा (जिलाध्यक्ष, बौद्धिक मंच),भगवत जाटव (जिला सचिव),डॉ. प्रशांत माहुर (जिला उपाध्यक्ष, चिकित्सा मंच),सतीश लोधी (युवा मंच) मुख्य रूप से शामिल रहे। इसके साथ ही अशोक लोधी, राकेश कुमार, सौरभ कुमार, दीपक कुमार, दुष्यंत कुमार, अमित कुमार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के #मेरठ जनपद से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आज शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जयपुर से हरिद्वार जा रही एक डबल डेकर एसी बस में अचानक भीषण आग लग गई। pic.twitter.com/2eCljr2P2k
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 26, 2026












