सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम छोटकी बेलहरी में दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम छोटकी बेलहरी में दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हिंसक मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,
सिद्धार्थनगर : मोहाना थाना क्षेत्र ग्राम छोटकी बेलहरी में दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।इस मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल pic.twitter.com/lgXANRBL79
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 26, 2026
कहासुनी के बाद भड़की हिंसा, जमकर चले लाठी-डंडे
मिली जानकारी के अनुसार, छोटकी बेलहरी गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। शुरुआत में दोनों तरफ से गाली-गलौज और कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। मारपीट की इस लाइव घटना को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल है।
उत्तर प्रदेश के #मेरठ जनपद से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आज शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जयपुर से हरिद्वार जा रही एक डबल डेकर एसी बस में अचानक भीषण आग लग गई। pic.twitter.com/2eCljr2P2k
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 26, 2026












