मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सुबह-सुबह धू-धू कर जली जयपुर से हरिद्वार जा रही डबल डेकर AC बस, 26 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आज शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जयपुर से हरिद्वार जा रही एक डबल डेकर एसी बस में अचानक भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आज शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जयपुर से हरिद्वार जा रही एक डबल डेकर एसी बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि आसमान में काले धुएं का गुबार करीब 2 किलोमीटर दूर से ही साफ दिखाई दे रहा था। बस में सवार 26 यात्रियों ने खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।

यह दर्दनाक हादसा दौराला थाना क्षेत्र के अंतर्गत दादरी फ्लाईओवर के पास हुआ।

बाइक सवार की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 यात्रियों को लेकर यह डबल डेकर बस जयपुर से हरिद्वार की तरफ जा रही थी। जैसे ही बस दादरी फ्लाईओवर के पास पहुंची, पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने बस के निचले हिस्से से धुआं उठते हुए देखा। बाइक सवार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस को ओवरटेक किया और चालक को इसकी जानकारी दी।

चालक ने बिना वक्त गंवाए बस को सड़क के किनारे लगा दिया। जब तक यात्री कुछ समझ पाते, बस के भीतर धुआं भरने लगा। आनन-फानन में सभी यात्री खिड़कियों और दरवाजों के रास्ते बस से नीचे कूदने लगे। यात्रियों के नीचे उतरते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

20 मिनट में खाक हुई बस, दूसरी बस से भेजे गए यात्री

आसपास के स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि उनके प्रयास नाकाम रहे। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर बुलाई गई, लेकिन जब तक फायर टेंडर घटना स्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, तब तक मात्र 20 से 25 मिनट के भीतर ही बस पूरी तरह जलकर राख का ढेर बन चुकी थी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.