एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में छात्र-छात्राओं को किया गया साइबर अपराध व ‘मिशन शक्ति’ के प्रति जागरूक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज, शुक्रवार 26 जून को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज, शुक्रवार 26 जून को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के कुशल नेतृत्व में जोगिया उदयपुर के थानाध्यक्ष अभय सिंह द्वारा यह कार्यक्रम सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौदा मसिना में चल रहे ’46 यू.पी. बीएन एनसीसी प्रशिक्षण शिविर’ में आयोजित किया गया।

शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं और महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, साइबर जागरूकता और देश के नए कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से भी उन्हें अवगत कराया गया।

थानाध्यक्ष अभय सिंह ने महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और आपातकालीन स्थितियों में तुरंत मदद पाने के लिए विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जिसमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

1090 – वुमेन पावर लाइन

1930 – साइबर हेल्पलाइन

112 – पुलिस आपातकालीन सेवा

181 – महिला हेल्पलाइन

1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

1098 – चाइल्ड केयर लाइन

14567 – एल्डर (वरिष्ठ नागरिक) हेल्पलाइन

108 – एम्बुलेंस सेवा

101 – अग्निशमन सेवा

इस दौरान एनसीसी की छात्राओं ने भी महिला सशक्तिकरण के विषय पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में जोगिया उदयपुर थाने से थानाध्यक्ष अभय सिंह, उपनिरीक्षक आनंद कुमार शाही, कंप्यूटर ऑपरेटर सेनजीत, मुख्य आरक्षी जितेंद्र सिंह, आरक्षी मृत्युंजय गुप्ता, आरक्षी सुधांशु सिंह, महिला आरक्षी पूनम पाल और महिला आरक्षी सोनम यादव सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.