भीषण गर्मी में बिजली कटौती से त्रस्त डुमरियागंज के ग्रामीण, विभाग के दावों पर उठे सवाल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आपको बताते चले की स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्हें चौबीस घंटे में मात्र 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ठप पड़ गए हैं।

हल्लोर गांव के निवासी पंचम प्रसाद ने बताया कि दिनभर बिजली गुल रहने के कारण पंखे और कूलर नहीं चल पाते हैं, जिससे लोग गर्मी में तड़पने को मजबूर हैं। वहीं, भटंगवा के व्यवसायी दोस मोहम्मद ने कहा कि दिन के समय बिजली न होने से उनके व्यापार और कामकाज पर बेहद बुरा असर पड़ रहा है।

दूसरी ओर, विद्युत विभाग के दावे जमीनी हकीकत से बिल्कुल अलग हैं। इस संबंध में डुमरियागंज विद्युत सब-स्टेशन के अवर अभियंता संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 21 घंटे 30 मिनट की सुचारू बिजली आपूर्ति की जा रही है। विभाग के इस दावे और जनता की जमीनी परेशानी के बीच गहरा विरोधाभास बना हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.